कौशिक बोले- भाजपा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कौशिक बोले- भाजपा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम

रायपुर(realtimes) पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि हम जनता की जेब में पैसा डाल रहे हैं और दूसरी तरफ अधिकारियों के घर से पैसा क्यों निकल रहा है अधिकारियों की गिरफ्तारी हो रही है, उनके यहां से जो निकल रहा है, वह आखिर कहां से आ रहा है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है। भाजपा को किसी एजेंसी का सहारा लेने की कोई जरूरत नहीं है। जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। उनके काम पर वाद प्रतिवाद करने का कोई प्रश्न ही नहीं है। श्री कौशिक ने कहा कि एजेंसी अपना काम कर रही है। जैसे अफसर अपना काम कर रहे हैं। पार्टी अपना काम कर रही है। अब तो नरवा गरवा घुरवा बाड़ी तक भ्रष्टाचार के दायरे में आ गए हैं। कलेक्टर जहां भी जांच के लिए जा रहे हैं, भ्रष्टाचार निकल रहा है। अब तो सवाल यह है कि ये सोना हीरा, नकदी निकल कहां से रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार का जो भ्रष्टाचार है, वह सबके सामने है। इस सरकार के भ्रष्टाचार को सामने लाने और जनता के हक में लड़ने का काम विपक्ष के रूप में भाजपा की जिम्मेदारी है और भाजपा यह लड़ाई मुस्तैदी से लड़ रही है। सरकार तो सिर्फ यह बताये कि भ्रष्टाचार को संरक्षण क्यों दे रही है। कांग्रेस सरकार जवाब देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही है।

Related Articles

Back to top button