High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड वालों को गर्मी में कौनसे फल खाने चाहिए ?,जानें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड वालों को गर्मी में कौनसे फल खाने चाहिए ?,जानें

शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ने से यूरिक एसिड भी बढ़ने लगता है,हाई यूरिक एसिड की समस्या वाले लोगों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.खाने पीने में की गई जरा सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है,इसके चलते जोड़ों और हड्डियों में दर्द,सूजन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है.शरीर में जब प्यूरीन टूटने लगता है तब यूरिक एसिड बनता है. ज्यादा शराब पीने ,कम फिजिकल एक्टिविटी,ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खाने और खान पान में लापरवाही के चलते यूरिक एसिड बढ़ने लगता है.ऐसे में गर्मी के दिनों में कुछ फूड्स का आपको सेवन नहीं करना चाहिए.आइए आपको बताते हैं हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को गर्मियों में कौनसे फल खाने चाहिए.

हाई यूरिक एसिड वाले कर सकते इन फलों का सेवन

1.सेब : चाहे गर्मी हो या सर्दी सेब का सेवन करना चाहिए.सेब में हाई फाइबर होते हैं.इससे पाचन में सुधार आता है,साथ ही यह खून में यूरिक एसिड को जमा होने से बचाता है.सेब खाने से दैनिक कार्यों के लिए काफी ऊर्जा मिलती है.

2.कीवी : खट्टे और रसीले फल कीवी हाई यूरिक एसिड वालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.कीवी खाने से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है. यह विटामिन सी,विटामिन ई, पोटेशियम और फोलेट का अच्छा स्त्रोत है.इसे खाने से हमारे शरीर में जमा टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और यूरिक एसिड भी कंट्रोल में रहता है.

3.केला : यूरिक एसिड के खतरे से बचना है तो रोजाना केला खाना चाहिए. केले में प्यूरीन कम मात्रा में होता है.केला खाकर हाई यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है.पेट की समस्या में केला खाना सही रहता है.केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है.

4.जामुन : गर्मी काले जामुन का मौसम होता है.यह एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. जामुन खाकर यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.जामुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.इससे बॉडी की सूजन कम होती है,एसिड लेवल भी कंट्रोल में रहता है.हाई यूरिक एसिड के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं.

5.चेरी : यूरिक एसिड के लिए चेरी सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है.क्यों कि चेरी में एसिड को कंट्रोल करने वाले तत्व पाए जाते हैं.रेड चेरी में विटामिन B-6, विटामिन A, विटामिन K, विटामिन C, विटामिन A और विटामिन B पाया जाता है,साथ ही चेरी में कई मिनरल भी होते हैं जो हाई यूरिक एसिड को कम करते हैं.

Related Articles

Back to top button