मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व इंदिरा वार्ड के अजेय पार्षद अब्दुल रशीद खान का हुआ निधन

जगदलपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व इंदिरा वार्ड के पार्षद अब्दुल रशीद खान का आज सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। पार्षद के निधन की खबर का पता चलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अस्पताल में जमावाड़ा लग गया। मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर शहर के इंदिरा वार्ड के अजेय कांग्रेस पार्षद अब्दुल रशीद खान का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण 25 मार्च को उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान 26 मार्च की सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया। निधन की खबर का पता चलते ही उनके परिचित और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। पार्षद अब्दुल रशीद खान काफी ही मिलनसार थे, वार्ड की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें वार्ड के लोगों ने लगातार तीन बार पार्षद बनाया था। उनके निधन से उनके घर ही नही वार्ड में भी शोक की लहर दिखा।

Related Articles

Back to top button