State
कवर्धा एसडीएम सोनी दुर्ग के लिए रिलीव

कवर्धा(realtimes) एसडीएम कवर्धा, सहसपुर लोहरा जिला कबीरधाम के पद पर पदस्थ अधिकारी विनय सोनी को दुर्ग के लिए रिलीव किया गय़ा है। विनय सोनी का करीब दो महीना पहले यहां से दुर्ग के लिए स्थानांतरण हुआ था।लेकिन अब तक वे यहां एसडीएम के रूप में काम कर रहे थे। श्री सोनी 2015 बेच के डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी है। वे कवर्धा/बोड़ला एसडीएम भी रहें हैं। अब रिलीव होने के बाद वे दुर्ग जिले में सेवाएं देंगे।



