कमजोर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव नरम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

कमजोर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव नरम

हाजिर मांग कम रहने से सटोरियों के अपने सौदे कम करने से मंगलवार को वायदा कारोबार में कच्चा तेल 0.09 प्रतिशत की नरमी के साथ 7,033 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर वाला अनुबंध छह रुपये यानी 0.09 प्रतिशत गिरकर 7,033 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 3,687 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.80 प्रतिशत चढक़र 86.14 डॉलर प्रति बैरल जबकि ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत बढक़र 92.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Related Articles

Back to top button