मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

औषधि नियंत्रण विभाग का कुछ मेडिकल दुकानों में दबिश

रायपुर

औषधि नियंत्रण विभाग के अफसरों ने गुरूवार को राजधानी के कुछ मेडिकल स्टोर्स पर दबिश दी है। शहर के गीतांजलि नगर, बिरगांव, शंकर नगर समेत कई इलाकों पर ड्रग डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए दवाईयों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि आयुर्वेदिक औषधि युक्त दवाईयों में एलोपेथी केमिकल मिलावट की शिकायत पर रेड की कार्रवाई की गई। ड्रग डिपार्टमेंट की 4 टीम शहर के कई इलाकों में दबिश दी। जहां गीतांजलि नगर स्थित बजरंग औषधि भंडार में देर तक कार्रवाई जारी रही। अधिकारियों ने इन दुकानों से सैकड़ों दवाईयों के कार्टन को जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button