मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बस्तर में आरक्षक की गोली मारकर हत्या, नक्सली वारदात की आशंका भी





जगदलुपर। बस्तर जिले के रेखाघाटी कैंप में आज आरक्षक नेवरु बेंजाम की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ मारिकोडर गांव गए हुए थे। सामाजिक कार्यक्रम स्थल के पास ही हमलावरों ने उन्हें गोली मारी। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा, क्योंकि उन्हें पहले धमकी मिल चुकी थी। हालांकि पुलिस इस तरह का कोई दावा नहीं कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृत आरक्षक का नाम नेवरु बेंजाम (32) है, जो बस्तर जिले के टुंडेर रेखाघाटी कैंप में पदस्थ था। 9 नवंबर को अपने परिजनों के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मारिकोडर गांव गया हुआ था। वहीं आज 10 नवंबर की सुबह कार्यक्रम स्थल में आश्रम के पीछे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी है। जवान मौके के लिए रवाना हुए हैं। दरसअल, यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ है। इसलिए नक्सल वारदात होने की आशंका भी जताई जा रही है। जगदलपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि वारदात को अंजाम आपसी रंजिश के चलते दिया गया है या फिर यह नक्सल वारदात है, इन दोनों एंगल से जांच की जा रही है। हालांकि नक्सली हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।








Related Articles

Back to top button