उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्गरेट अल्वा की सभी सांसदों से अपील- बिना भय और दबाव के सबसे योग्य उम्मीदवार को चुनें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्गरेट अल्वा की सभी सांसदों से अपील- बिना भय और दबाव के सबसे योग्य उम्मीदवार को चुनें

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी सांसदों से अपील की है कि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति का चुनाव पार्टी व्हिप के अधीन नहीं है, यह गुप्त मतदान द्वारा होता है। इसलिए सभी सांसदों से अपील है कि बिना किसी डर या राजनीतिक दबाव के सबसे उपयुक्त उम्मीदवार को वोट दें।

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि देश के कई राजनीतिक दलों के समर्थन से भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार बनना मेरे लिए विशेषाधिकार के साथ एक बड़े सम्मान की बात है। मैंने 50 वर्षों तक संसद के दोनों सदनों के सदस्य के तौर पर, एक केंद्रीय मंत्री के रूप में और एक राज्यपाल के पद पर काम किया है।

Related Articles

Back to top button