Sonia को ईडी के नोटिस के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

जयपुर | कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविद सिह डोटासरा के नेतृत्व में ईडी कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरु किया हैं। इसमें श्री डोटासरा के अलावा नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, खाद्य मंत्री प्रताप सिह खाचरियावास, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, बिजली मंत्री भंवर सिह भाटी सहित कई मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अन्य कई नेता और पदाधिकारी एवं कार्यकताã भाग ले रहे हैं।
प्रदर्शन में भाग लेने आये इन नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ति करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक इन नेताओं को प्रताड़ति करना बंद नहीं कर दिया जाता कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करती रहेगी।


