27 जनवरी से छत्‍तीसगढ़ में स्कूली छात्रों के लिए होगी युवा संसद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

27 जनवरी से छत्‍तीसगढ़ में स्कूली छात्रों के लिए होगी युवा संसद

रायपुर
 स्कूली विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास और लोक तांत्रिक व्यवस्था से युवाओं को परिचित कराने के लिए युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता रायपुर संभाग में 27 जनवरी से शुरू होगी। प्रथम चरण में विकासखंड में 27 जनवरी से पांच फरवरी तक, जिला स्तर पर छह फरवरी से 15 फरवरी तक युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अंतिम चरण में संभाग स्तरीय युवा संसद का आयोजन होगा।

50 मिनट की होगी युवा संसद की बैठक अवधि

संभाग स्तर पर यह प्रतियोगिता 18 से 25 फरवरी तक होगी। युवा संसद प्रतियोगिता में शासकीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं से नौवीं और कक्षा 11वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। युवा संसद की बैठक अवधि 50 मिनट की होगी।

इसमें 20 मिनट का प्रश्नकाल, शेष 30 मिनट-शपथ ग्रहण, नए मंत्री का सदन से परिचय, विशेषाधिकार हनन, राज्य सभा से संदेश, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयक-संकल्प-प्रस्ताव पर चर्चा, स्थगन प्रस्ताव, मत विभाजन आदि प्रक्रियाओं का प्रदर्शन होगा।

युवा संसद की भाषा प्रतिभागी विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार हिन्दी अथवा अंग्रेजी का उपयोग कर सकते हैं। शपथ-ग्रहण के लिए भारतीय संविधान की आठवीं सूची में उल्लेखित भाषाओं में से किसी एक का प्रयोग किया जा सकता है। स्पीकर की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थी को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं आना चाहिए।

Related Articles

Back to top button