लंबित रोजगार प्रकरणों के निराकरण की मांगो पर 19 फरवरी को सीएमडी कार्यालय बिलासपुर का होगा महाघेराव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

लंबित रोजगार प्रकरणों के निराकरण की मांगो पर 19 फरवरी को सीएमडी कार्यालय बिलासपुर का होगा महाघेराव

कोरबा। कोरबा जिले में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। इधर परिजनों ने एसईसीएल मानिकपुर खदान बंद करा दिया है। परिजन नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश कुसमुंडा के एसईसीएल गेवरा खदान में ठेकेदार के अंडर काम करता था। उसकी ड्यूटी फस्र्ट हाफ में सुबह 6 बजे से लगी हुई थी। वो ड्यूटी के लिए घर से निकला था, जहां मानिकपुर बाईपास मुख्य मार्ग कदमहा खार के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

मौके पर ही रापाखर्रा निवासी ओमप्रकाश की मौत हो गई। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

आरोपी ड्राइवर वाहन लेकर फरार

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया है। घटना की जांच की जा रही है, परिजनों को बुला लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक सवार ट्रेलर के पहिये के नीचे आया

ट्रेलर के चपेट में लेने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पहिये के नीचे आ गया। इससे बाइक सवार का सिर बुरी तरह से कुचल गया। इसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन कर रहे विरोध-प्रदर्शन

इधर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को एम्बुलेंस में लेकर मानिकपुर एसईसीएल खदान पहुंचे। वे जीएम ऑफिस के पास नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने खदान को भी बंद करा दिया है। इसके चलते खदान के अंदर गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई है। विरोध-प्रदर्शन की सूचना पर एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। वे परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं त्रिपुरा राइफल्स के जवान खदान की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button