मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

अजय गोयल ने बायजू को इस्तीफा देकर अपनी पुरानी फर्म वेदांता को दोबारा किया ज्वाइन 

अनिल अग्रवाल की वेदांता ने आज बताया कि कपंनी ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में अजय गोयल (Ajay Goel) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

एडटेक मेजर बायजू (Byju’s) को ज्वाइंन करने के 6 महीने के बाद ही अजय गोयल ने इस्तीफा देकर अपनी पुरानी फर्म वेदांता को दोबारा ज्वाइन किया है। आपको बता दें कि अजय गोयल बायजू में भी सीएफओ ही थे।

कब से संभालेंगे पदभार?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय गोयल 30 अक्टूबर से वेदांता के सीएफओ के रूप में पदभार संभालेंगे। अजय गोयल वेदांता के सीएफओ के साथ-साथ कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) भी होंगे।

वेदांता ने किया था डीमर्ज का एलान

हाल ही में वेदांता ने बड़े पैमाने पर डीमर्जर की घोषणा की थी जहां वेदांता ने अपने कारोबार को छह अलग-अलग संस्थाओं में बांटा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता की वर्तमान सीएफओ सोनल श्रीवास्तव जून में वेदांता से जुड़ी थी और उन्होंने अनिव अग्रवाल को पिछले महीने ही अपने पद से इस्तीफे के बारे में सूचित किया था।

वेदांता से कौन से कंपनियां हो रही हैं डीमर्ज

पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड से एल्यूमीनियम, तेल और गैस, बिजली, स्टील और लौह सामग्री, और बेस मटेरियल जैसी कंपनी अलग होगी और शेयर बाजार में लिस्ट होगी। वेदांता के बोर्ड सदस्यों ने इस डीमर्ज की मंजूरी भी दे दी है।

बायजू को लगा झटका

अजय गोयल का इस्तीफा बायजू के लिए एक झटका हो सकता है। आपको बता दें कि बायजू ने अभी तक 31 मार्च, 2022 तक वर्ष के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा नहीं की है।

3 प्रतिशत से अधिक गिरा है वेदांता का शेयर

कल यानी सोमवार 23 अक्टूबर को वेदांता लिमिटेड के शेयर में 3.37 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी का शेयर कल 7.50 रुपये टूटकर 215.25 रुपये पर बंद हुआ था। आज दशहरा के अवसर पर बाजार बंद है।

Related Articles

Back to top button