Discus Throw : सीमा पूनिया पांचवें और नवजोत आठवें स्थान पर रही - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Discus Throw : सीमा पूनिया पांचवें और नवजोत आठवें स्थान पर रही

बर्मिंघम : भारत की तरफ से पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही सीमा पूनिया और नवजीत कौर ढिल्लों ने मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला चक्का फेंका स्पर्धा के फाइनल में क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहते हुए पदक जीतने में नाकाम रहीं। पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रही चार बार की पदक विजेता सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में चक्के को 55.92 मीटर की दूरी तक फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

गोल्ड कोस्ट 2018 खेलों की कांस्य पदक विजेता नवजीत बिलकुल भी लय में नहीं दिखी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.51 मीटर रहा जो उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक नाइजीरिया की चियोमा ओनयेकवेयर ने 61.70 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर जीता। इंग्लैंड की जेड लैली (58.42 मीटर) को रजत जबकि नाइजीरिया की ही ओबियागेरी अमाइची (56.99 मीटर) ने कांस्य पदक जीता। सीमा राष्ट्रमंडल खेलों से पहली बार खाली हाथ लौटी हैं। उन्होंने इससे पहले मेलबर्न में 2006, ग्लास्गो में 2014 और गोल्ड कोस्ट में 2018 में रजत पदक जीते जबकि नयी दिल्ली में 2010 में कांस्य पदक अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button