हवाई यात्री ध्यान दें! 1 महीने में 10 से ज्यादा इमरजेंसी लैंडिंग, अनहोनी की बजी घंटी, क्या कर रही है सरकार? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

हवाई यात्री ध्यान दें! 1 महीने में 10 से ज्यादा इमरजेंसी लैंडिंग, अनहोनी की बजी घंटी, क्या कर रही है सरकार?

बुधवार को भी इंडिगो एयरलाइंस की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

ऐसा पहली बार नहीं है जब इंडिगो विमान को लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह चर्चा है। इससे पहले भी दिल्ली से इंफाल जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान की बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि इस बार विमान में कोई खराबी नहीं थी बल्कि मौसम के चलते ऐसा करना पड़ा।

इंडिगो की विमान संख्या- 6ई2615 को मणिपुर की राजधानी इंफाल में उतरना था लेकिन वहां खराब मौसम के चलते लैंडिंग नहीं हो पाई। वहां आसमान में बहुत देर तक चक्कर लगाने के बाद विमान का ईंधन भी समाप्त होने की ओर था, जिसके बाद विमान को कोलकाता में लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। यहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 141 यात्री सवार थे जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सिर्फ इंडिगो ही नहीं स्पाइसजेट भी इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इन दिनों चर्चा में है। स्पाइसजेट की बात करें तो करीब 18 दिनों में 8 से ज्यादा विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, अब इस लिस्ट में इंडिगो भी शामिल होता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button