स्कूल में गर्म दाल से भरे बर्तन में गिरकर झुलसी छात्रा, अस्पताल में भर्ती - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

स्कूल में गर्म दाल से भरे बर्तन में गिरकर झुलसी छात्रा, अस्पताल में भर्ती

कांकेर। जिले के प्राथमिक शाला बांसला में पहली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मध्यान्ह भोजन वितरण के दौरान गर्म दाल के बर्तन में गिर गई। घटना में छात्रा बुरी तरह से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में भानुप्रतापपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार
को प्राथमिक शाला बांसला में बच्चों को मध्याह्न भोजन बांटा जा रहा था। इसमे बच्चों
को लाइन लगाकर भोजन परोसा जा रहा था। इसी बीच पहली की छात्रा 5 वर्षीय तेजेश्वरी
तांडिया धक्का-मुक्की में गर्म दाल के पतीले में गिरकर बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन
में भानुप्रतापपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जिला कलेक्टर
के निर्देश पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीएम ने कहा मामले
में जांच टीम गठित कर दी गई है। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जांच
कमेटी स्कूल में जांच करने भी पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button