सीजीएम बेदी को दी ससम्मान विदाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सीजीएम बेदी को दी ससम्मान विदाई

भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के वायर रॉड मिल-मर्चेंट मिल में मुख्य महाप्रबंधक अजय बेदी अपनी सुदीर्घ सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति उपरांत एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन इस्पात कर्मचारी को-आॅपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में किया गया। बेदी इस सोसायटी से बीएसपी में अपनी सेवाकाल की शुरूआत से जुड़े थे। सोसाइटी के अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने रिटायर सीजीएम अजय बेदी का पुष्पाहार से स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।संस्था के संचालक हरीराम यादव ने बेदी की सोसायटी में जमा पूंजी का चेक प्रदान किया। अजय बेदी ने सम्मान के लिए सोसायटी परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर संचालक मंडल के कई अन्य सदस्यों सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button