साय के  मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

साय के  मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के नाम घोषणा होने के साथ ही बिलासपुर जिले के भाजपा कार्यक्रताओं ने कार्यालय में आतिशबाजी कर शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया ज्ञात हो कि आज प्रदेश कार्यालय में दोपहर बाद पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों ने भाजपा विधायकों से रायशुमारी कर मुख्यमंत्री हेतु सरगुजा संभाग से आनेवाले आदिवासी विधायक विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा की इसके साथ ही प्रदेश भर के कार्यक्रताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए जश्न मनाये बिलासपुर जिला भाजपा  कार्यालय में युवामोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की नारे लगाए युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा की यह पहला अवसर है जब प्रदेश को एक आदिवासी मुख्यमंत्री मिलेगा जो मोदी जी की सबका साथ सबका विकास मंत्र को चरितार्थ करती है छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिली है कभी माफिया अपराधी और भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके छत्तीसगढ़ को अब एक सरल और सौम्य व्यक्तिव के रूप में जाने जाने वाले आदिवासी नेता श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में फिर से सजने और सवारने का मौका मिलेगा

इस अवसर पर युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी सुनीता मानिकपुरी अंकित गुप्ता राकेश चंद्राकर मोनू रजक नितिन छाबड़ा वेदांत शुक्ला मुकेश राव मनीष पाठक आशीष मिश्रा राहुल सिंह अंकित पाठक ओम सूर्य कारण पांडे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा जिला बिलासपुर की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button