सामाजिक न्याय एवं ओबीसी अधिकारों के लिए काम करने वाले 55 संगठनों ने कांग्रेस को समर्थन दिया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सामाजिक न्याय एवं ओबीसी अधिकारों के लिए काम करने वाले 55 संगठनों ने कांग्रेस को समर्थन दिया

नयी दिल्ली: 14 अप्रैल (ए) सामाजिक न्याय और ओबीसी के अधिकारों के लिए काम करने वाले लगभग 55 संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को समर्थन देने की घोषणा की।

संगठनों को उनके फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है, इसलिए इस संघर्ष में सभी को एक साथ आने की जरूरत है।खरगे ने कहा, ‘‘यह सिर्फ कांग्रेस का संघर्ष नहीं है। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाना चाहते हैं। अगर लोकतंत्र और संविधान बचेगा, तभी हम खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी पा सकेंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 139 साल से ऐसी ताकतों से लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को खत्म करने की कई कोशिश की गईं लेकिन वे सफल नहीं होंगी।

खरगे ने कहा कि राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी, जिनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है, संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button