सरकार की नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में रोजगार के कई अवसर बनेंगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सरकार की नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में रोजगार के कई अवसर बनेंगे

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में निवेश करने पर कई तरह की छूट मिलेगी। नई औद्योगिक नीति के ड्राफ्ट में 12 वर्षों तक विद्युत शुल्क में छूट देने, भूमि,…

 रायपुर।
छत्‍तीसगढ़ में निवेश करने पर कई तरह की छूट मिलेगी। नई औद्योगिक नीति के
ड्राफ्ट में 12 वर्षों तक विद्युत शुल्क में छूट देने, भूमि, शेड, भवन की
खरीदी पर लगने वाले स्टांप शुल्क में 30 प्रतिशत तक छूट देने का प्रविधान
है। पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत तक सरकार छूट देगी। नई औद्योगिक नीति
2024-29 राज्य में एक नवंबर से लागू होगी। इस नीति में छोटे और मझोले
उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से प्रविधान किए गए हैं।
बताते चलें कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश जैसे
राज्य पहले ही निवेश आकर्षित करने के लिए 40 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button