मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

संडे को खेली तूफानी पारी, मंडे को ली फ्लाइट और ट्यूसडे को दिल्ली पर बोला धावा

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए 2 अप्रैल की रात तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेली। अगले दिन उन्होंने भारत के लिए फ्लाइट पकड़ी, जहां उन्हें आईपीएल 2023 में हिस्सा लेना था और अगले ही दिन उन्होंने मैच में भाग लिया। इससे पता चलता है कि थकान होने के बावजूद वे मैदान पर उतरे और मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि डेविड मिलर हैं।

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने संडे को अपनी टीम के लिए नीदरलैंड के खिलाफ 61 गेंदों में तूफानी 91 रनों की पारी खेली, जबकि मंडे को उन्होंने भारत के लिए फ्लाइट पकड़ी। वे ट्यूसडे को सीधे मैदान पर उतरे और उन्होंने दिल्ली पर धावा बोल दिया। डेविड मिलर ने दिल्ली के खिलाफ 16 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रनों की पारी खेली और मैच पलट दिया।
 
गुजरात टाइटन्स की टीम एक समय पर मुश्किल में लग रही थी, लेकिन साई सुदर्शन और डेविड मिलर की दमदार साझेदारी ने मैच जिताने का काम किया। ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नोर्खिया के साथ था। उन्होंने भी 12-14 घंटे की फ्लाइट के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकाबला खेला और सीजन की पहली गेंद पर ही विकेट निकला। जल्द ही शुभमन गिल को भी बोल्ड किया था।

 

Related Articles

Back to top button