शेयर बाजार में आई तेजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

शेयर बाजार में आई तेजी

मुंबई: अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में एक बार और बढ़ोतरी करने की संभावना से वैश्विक बाजार में आई तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि और तिमाही परिणाम मजबूत रहने से टीसीएस समेत तेरह कंपनियों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में उछाल रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 164.99 अंक की तेजी लेकर 65,558.89 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 29.45 अंक चढ़कर 19,413.75 अंक पर पहुंच गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.64 प्रतिशत की गिरावट लेकर 29,100.88 अंक और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत लुढ़ककर 33,322.13 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3589 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1328 में लिवाली जबकि 2120 में बिकवाली हुई वहीं 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की कंपनियां हरे जबकि शेष 25 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

Related Articles

Back to top button