आनंद नगर की सड़क होगी चकाचक, विधायक जुनेजा ने किया भूमिपूजन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आनंद नगर की सड़क होगी चकाचक, विधायक जुनेजा ने किया भूमिपूजन

रायपुर(realtimes) रायपुर उत्तर विधानसभा के लगभग सभी वार्डो में सड़क डामरीकरण कार्य लगातार हो रहे है। क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा अपने क्षेत्र के रहवासियों के लिए हर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं चाहे सड़क, आवास,जल,राशन सेवा प्रशासनिक कार्य तक लोगो के आसानी से हो रहे है लोगो को सुगम आवागमन हेतु उत्तर विधानसभा में डामरीकरण के क्रम में तेलीबांधा क्षेत्र के आनंद नगर में उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने विधिवत पूजन कर सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक जुनेजा ने क्षेत्रवासीयो को बधाई दी और निगम इंजिनियर को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद कामरान अंसारी,सुशील दुबे, डॉ राजेश त्रिवेदी, प्रवीण चंद्राकर,घनश्याम शर्मा, सौरभ शुक्ला, अशोक जैन, शेख राजा, एस के शुक्ला सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button