विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। राज्य का नया सीएम विष्णुदेव को बनाया गया है। रविवार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो गई। भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी, जिसके कारण इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। वहीं 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही।

 

विष्णु देव साय का परिचय

जन्म – 21 फरवरी 1964 , बगिया ग्राम ,कुनकुरी तहसील (जशपुर)
2023 विधानसभा क्षेत्र – कुनकुरी

विष्णु देव साय के राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब वे ग्राम बगिया में निर्विरोध सरपंच चुने गए।

1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल) तपकरा विधानसभा।

1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए रायगढ़ लोकसभा

1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति।

2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय भारत सरकार

2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य

5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति

2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)

31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति

2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)

9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री

5 जुलाई 2016 : केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय

जून 2020 से अगस्त 2022 – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button