वाराणसी: 24 घंटे में कैसे रुका PM मोदी के पसंदीदा DM का ट्रांसफर? जानें कौन हैं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

वाराणसी: 24 घंटे में कैसे रुका PM मोदी के पसंदीदा DM का ट्रांसफर? जानें कौन हैं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा

यूं ही नहीं रुका शर्मा का तबादला…

बनारस को जानने वाले जानते हैं कि यह समय सावन का है और सावन के बीच अमूमन वहां तबादले नहीं होते। कम से कम डीएम और एसपी के तो बिलकुल नहीं। शर्मा का तबादला रूटीन में इसलिए ज़ारी हो गया था कि उनका प्रोमोशन हुआ था और ऐसे में उन्हें नया पद ज्वाइन करना ही था। उन्हें आयुक्त प्रयागराज मण्डल बनाया गया था। वाराणसी में सावन का महीना वैसे भी काफ़ी संवेदनशील माना जाता है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नहीं चाहते कि इसके बीच किसी नए और वारणसी से कम परिचित अफ़सर को वहां की कमान सौंपी जाए।

पुराना आदेश निरस्त करते हुए कौशल राज शर्मा को वाराणसी के डीएम पद पर बने रहने का नया फरमान आनन फानन में जारी किया गया, उसके बाद चर्चाएं होने लगी थीं।

खुद प्रधानमंत्री कार्यालय ने किया हस्तक्षेप

सूत्रों की मानें तो शर्मा का तबादला रोकने की पहल वाराणसी में पीएम कैम्प कार्यालय (स्थानीय सांसद होने के नाते) से हुई और उसी की पहल के बाद खुद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हस्तक्षेप किया। बताते हैं कि सावन के दो सोमवार बाकी होने और मोदी की प्राथमिकता वाली कुछ अन्य योजनाएं पूरी न होने तक उन्हें वहीं रखे जाने का आदेश हुआ है। बताते हैं कि शासन को यह भी कहा गया है कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी प्रशासनिक फेरबदल से पहले पीएमओ को ज़रूर सूचित किया जाए।

Related Articles

Back to top button