मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

लोहारी के रेलवे ट्रैक में मिली युवक की लाश

शव की पहचान करने पर पता चला मृतक था पुलिस कॉन्स्टेबल… जांच में जुटी पुलिस …

मनेंद्रगढ़,एम.सी.बी.। जिला एम.सी.बी. के नागपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लोहारी में आज सुबह एक ताज़ा मामला सामने आया है, जहां लोहारी ग्राम से गुजरते रेलवे पटरी में एक युवक की शव मिली है, जहां देखा गया है कि शरीर और धड़ दोनों अलग पटरियों में पड़े हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान करने पर यह पता चला कि मृतक राम सिंह अयाम निवासी महाराजपुर जो कि इन दिनों पोंड़ी के 96 कॉलोनी में भी निवासरत था, चूंकि कॉन्स्टेबल राम सिंह अयाम की पोस्टिंग चिरमिरी के पोंड़ी थाना में थी, मगर पारिवारिक कारणों से बाध्य हो कर आज सुबह राम सिंह आयाम ने आत्महत्या कर ली।

मौके पर जिला एम.सी.बी. के पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोशिमा और चिरमिरी शहर के नगर पुलिस अधीक्षक
उपस्थित हुए एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए।

टी.आर. कोशिमा
(पुलिस अधीक्षक जिला एम सी बी)

Related Articles

Back to top button