
बयान में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज या अन्य धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद लोगों ने लुलु मॉल में नमाज अदा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जुलाई को राज्य की राजधानी में लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। इस मौके पर लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसुफली एमए भी मौजूद थे।
गोल्फ सिटी के अमर शहीद पथ पर स्थित, लुलु मॉल में भारत के कुछ सबसे बड़े ब्रांड हैं। इसमें मेगा लुलु हाइपरमार्केट और पारिवारिक मनोरंजन क्षेत्र (फैमिली एंटरटेनमेंट जोन) सहित कई आकर्षण शामिल हैं।



