मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 82.35 प्रति डॉलर पर

मुंबई: वाशिंगटन बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे टूटकर 82.35 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.29 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद गिरकर 82.35 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढक़र 102.60 पर पहुंच गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.99 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

 

Related Articles

Back to top button