रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बहुत जल्दी हो जाएगा कर्ज मुक्त : शिव ठाकुर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बहुत जल्दी हो जाएगा कर्ज मुक्त : शिव ठाकुर

रायपुर : रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने कहा कि RDA बहुत जल्द ही कर्ज मुक्त हो जाएगा। RDA के उपाध्यक्ष शिव ठाकुर ने बताया कि अभी एक बैंक में कर्जा बाकी है जिसके लिए वन टाइम सेटेलमेंट हो चुका है जिसके चलते RDA 18 महीने के अंदर कर्जा मुक्त हो जाएंगे।

अभी तक ढाई सौ से तीन सौ करोड़ का जो कर्ज था उसमें डेढ़ सौ करोड़ जमा किया जा चुका है और बाकी 18 महीने के अंदर जमा कर आरडीए कर्जा मुक्त हो जाएगा । उन्होंने कहा बहुत सारी कॉलोनी नगर निगम को हेंड ओवर हो चुकी है और कई कालोनियों को नगर निगम को हस्तांतरण करना है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

जो कॉलोनी हमारे अंडर में है उनकी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। आरडीए में रहने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही पुलिस चौकी खोली जाएगी,इसके लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से बात चल रही है।

Related Articles

Back to top button