राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती..








रायपुर। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम सदन में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। यह घटना उस समय हुई जब फूलो देवी सदन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। वह नारेबाजी करती हुईं सदन के वेल तक पहुंच गईं। अचानक वह लड़खड़ाकर वेल में ही गिर गईं। आनन-फानन में फूलो को अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सदन के अंदर नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं। हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाई। राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने पिछले साल अगस्त में सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए फूलो देवी नेताम समेत 12 विपक्षी सांसदों को कदाचार का दोषी ठहराया था। गुरुवार को इन सदस्यों को भविष्य में इस तरह के व्यवहार नहीं करने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को विशेषाधिकार पैनल ने राज्यसभा में रिपोर्ट पेश की। पैनल ने रिपोर्ट में कहा फूलो देवी को भविष्य में ईमानदारी से अनुकरणीय आचरण का पालन करना चाहिए।

फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कोंडागांव की रहने वाली हैं और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं। वे 14 सितंबर 2020 को कांग्रेस के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं।






Related Articles

Back to top button