यूपी की यह मशहूर कंपनी फंसी वित्तीय संकट में, 2,384 करोड़ रुपये के ब्याज को लौटाने में हुई चूक

नई दिल्ली: जेपी ग्रुप की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स यूपी की सबसे मशहूर कंपनी में से एक थी। जिसपर जल्द ही संकट के बादल छा गए। जिसके चलते वित्तीय संकट में फंस गई और बैंक से लिया हुआ लोन समय पर ना चुकाने के कारण ग्रुप की कपनी जेपी एसोसिएट्स ने प्रिंसिपल और इंटरेस्ट सहित 4,044 करोड़ रुपये के लोन के री-पेमेंट में चूक की है। जानकारी के अनुसार,कंपनी ने 1,660 करोड़ रुपये के प्रिंसिपल अमाउंट और 2,384 करोड़ रुपये के ब्याज को लौटाने में 30 जून को चूक की है।
आपको बता दें कि,कर्ज अलग-अलग बैंकों से जुड़ा हुआ है. जेएएल (JAL) ने कहा, ‘कंपनी पर कुल कर्ज (ब्याज समेत) 29,477 करोड़ रुपये है, जिसे 2037 तक चुकाना है। जयप्रकाश एसोसिएट्स ने कहा, ‘सीमेंट व्यवसाय के प्रस्तावित निवेश और विचाराधीन पुनर्गठन के बाद, संशोधित पुनर्गठन योजना के कार्यान्वयन पर उधार लगभग शून्य हो जाएगा। इस योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की मंजूरी मिलनी है।



