मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मुरली मनोहर जोशी को शाह, नड्डा और राजनाथ ने दीे जन्मदिन की बधाई   

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथसिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक व पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी के निवास पर जाकर उन्हें उनके 92वें जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्रियों ने जाेशी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना कर उनका आशीर्वाद भी लिया है। मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे अभिभावक, मार्गदर्शक व पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी के दिल्ली स्थित निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आपका सान्निध्य और आशीर्वाद मुझे सदैव संगठन के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

उल्लेखनीय है कि मुरली मनाेहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। वे अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। वे अब भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button