national
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने ओलंपिक पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी

मुंबई: 28 जुलाई (ए) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार ने रविवार को ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर की सराहना की।
भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।



