महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा गिरफ्तार

रायपुर: ईडी की टीमों ने भोपाल और कोलकाता से गिरफ्तार सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा को रायपुर लाया है। दोनों महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी हैं। ईडी ने सीजेएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का आवेदन लगाया है।

सूरज चोखानी, जो कोलकाता से गिरफ्तार किए गए थे, उन पर महादेव ऐप सट्टेबाजी के पैसे को शेयर मार्केट में लगाने का आरोप है। वहीं गिरीश तलरेजा, जिन्हें भोपाल से गिरफ्तार किया गया था, उन पर सट्टेबाजी की कमाई को ऐप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर कई बैंक खातों के जरिए रोटेड करने का आरोप है।

ईडी ने नीतिन दीवान से हुई पूछताछ के बाद ये गिरफ्तारियां की हैं। दीवान पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं और ईडी के साथ सहयोग कर रहे हैं।

महादेव सट्टा ऐप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप है जो कथित तौर पर 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सट्टेबाजी का लेनदेन कर चुका है। ईडी इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है।

यह गिरफ्तारी इस मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले ईडी ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और उनकी संपत्तियों को भी जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button