महाकुंभ 2025 : गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज के अक्षयवट में की पूजा-अर्चना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाकुंभ 2025 : गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज के अक्षयवट में की पूजा-अर्चना

महाकुंभ 2025 : गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज के अक्षयवट में की पूजा-अर्चना

  प्रयागराज । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज के महाकुंभ नगर स्थित पवित्र अक्षयवट मंदिर पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। अक्षयवट मंदिर में मुख्य पुजारी ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना की।इस मौके पर अमित शाह और उनके परिवार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलकर अक्षयवट आरती में भाग लिया और प्रार्थना की। इसके बाद अमित शाह ने मुख्यमंत्री और संत समाज के सदस्यों के साथ अक्षयवट की परिक्रमा की। उन्होंने आगामी महाकुंभ कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की।

अमित शाह के परिवार जिसमें उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटा जय शाह, बहू और पोते-पोतियां शामिल थे ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। गौरतलब है कि अक्षयवट का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है जैसा हिंदू ग्रंथों जैसे पुराणों और महाभारत में भी उल्लखित है। माना जाता है कि भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान इस पेड़ के नीचे ध्यान किया था। इससे पहले अमित शाह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दो उपमुख्यमंत्रियों और साधु-संतों के साथ संगम में स्नान किया और अपने परिवार के साथ-साथ नागरिकों की भलाई के लिए प्रार्थना की।  

Related Articles

Back to top button