Top News
भारत के नेतृत्व में होने वाली G20 बैठक का बेसब्री से इंतजारः ऑस्ट्रेलियाई मंत्री

आगामी सितंबर में भारत (India) की मेजबानी में होने वाली जी-20 बैठकों (G-20 meetings) को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सहायक व्यापार-विनिर्माण मंत्री (Australian Assistant Minister for Trade and Manufacturing) और सीनेटर टिम आयरेस (Tim Ayres) ने कहा कि भारत दुनिया के महान लोकतंत्रों में से एक है। उन्होंने कहा, हम क्वाड नेताओं (Quad leaders) की मेजबानी करने और सितंबर में जी-20 बैठकों की मेजबानी करने वाले भारत की नेतृत्व भूमिका का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



