भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे रायपुर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे रायपुर

रायपुर(realtimes) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 9 सितंबर को स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11 पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे।

पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात माननीय नड्डा जी रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे माननीय नड्डा जी साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे ।

कार्यकर्ता सम्मेलन पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

Related Articles

Back to top button