बृजमोहन गलतबयानी कर रामायण का अपमान कर रहे : शुक्ला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बृजमोहन गलतबयानी कर रामायण का अपमान कर रहे : शुक्ला

रायपुर

भाजपा के नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के बयान को लेकर झूठ बोला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उन्होंने दुर्भावनापूर्वक मुख्यमंत्री के बयान को लेकर गलत ढंग से पेश किया। मुख्यमंत्री ने जो नही कहा बृजमोहन वह कह रहे है। मुख्यमंत्री के बयान में अपनी मंशा जोडना भाजपा नेता की स्तरहीन हरकत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहा है कि रामायण की समीक्षा होनी चाहिये। जबकि मुख्यमंत्री कही भी ऐसा कोई बयान नही दिया। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि रामचरित मानस का रामायण का, भगवान राम के चरित्र का हर व्यक्ति को अध्यन करना चाहिये। उनसे प्रेणा लेनी चाहिये। रामचरित मानस, रामायण लोगों में जागरूकता फैलाती है और लोगों चरित्र का निर्माण करती है। मुख्यमंत्री ने रामायण, रामचरित्र मानस तथा भगवान राम के चरित्र का बखान करते हुये कहा कि हर व्यक्ति को रामचरित्र मानस का पाठ करना चाहिये।बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा के नेता सत्ता हाथ से जाने के बाद बौखला गये है और अपना मानसिक संतुलन खो बैठै है और गलतबयानी करके निम्न स्तर की राजनीति कर रहे है।

शुक्ला ने कहा कि मुद्दो के दिवालियेपन जूझ रहे भाजपा के नेता अब कांग्रेस नेताओं के नाम पर झूठ परोस कर जनता में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति करना चाह रहे। बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा मुख्यमंत्री का नाम लेकर झूठ परोसा जाना सर्वथा अनुचित और निंदनीय कदम है बृजमोहन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा देश करोड़ो हिंदुओं से माफी मांगे। उन्होंने सस्ता प्रचार पाने के लिये रामायण का अपमान किया है वे अपनी मंशा दूसरे के नाम से प्रचारित करना चाहते है उन्होंने हिन्दू समाज का अपमान किया है।

Related Articles

Back to top button