बीएसएनएल महाप्रबंधक, उपमंडलीय इंजीनियर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बीएसएनएल महाप्रबंधक, उपमंडलीय इंजीनियर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (ए) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक प्रधान महाप्रबंधक और एक उपमंडलीय इंजीनियर को एक अधिकारी के खिलाफ लंबित एक आरोप पत्र के निपटारे के लिए 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

आरोप है कि प्रधान महाप्रबंधक महेंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता को विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आरोप पत्र जारी किया था।.

Related Articles

Back to top button