बिहार में एनडीए लंबी छलांग लगाएगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बिहार में एनडीए लंबी छलांग लगाएगी

 पटना|भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बोले की नीतीश जी हमारे साथ आये हैं यह हम सबके लिए हर्ष की बात है। बिहार में जो मैंडेंट मिला था वो एन डीए को ही मिला था। उन्होंने कहा कि, जेडीयू का ओरिजनल एल्यान्स एनडीए का ही है। यह भी ऑन रिकॉर्ड है , कि, जब -जब एन डी ए की सरकार आई है ,बिहार के विकास में नई छलांग आई है। जब- जब एनडीए ने लिड किया है, बिहार के विकास को गति मिली है। 

श्री नड्डा ने कहा कि, बिहार में क़ानून व्यवस्था की स्थिति ख़राब हो रही थी। अब डबल इंजन की सरकार में अच्छा प्रभाव दिखेगा।

बिहार लोकसभा में स्वाइप करेगा और सभी सीटे एनडीए जीतेगा। विधानसभा चुनाव में भी सफलता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि, ईडी अलायंस का भारत तोड़ो और अन्याय यात्रा है…. यह फेल हो चुका है। बंगाल में ममता ने पालिता लगाया है। पंजाब में जो हुआ सब दिख रहा है। यह अलायन्स सिर्फ परिवार बचाओ अलायन्स है। भरस्टाचारियों को बचाने वाला अलायन्स है।

श्री नड्डा ने कहा कि, बिहार में ये जो एनडीए की सरकार बनी है इसमें बिहार का विकास होगा। एक लम्बी छलांग बिहार लगाएगी।

Related Articles

Back to top button