business
बंगलादेश ने Qatar Fund for Development के साथ किया समझौता

ढाका: बंगलादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने दोहा में यूएनएलडीसी5 सम्मेलन के अवसर पर कतर फंड फॉर डेवलपमेंट (क्यूएफएफडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। क्यूएफएफडी के महानिदेशक श्री खलीफा बिन जसीम अल कुवारी ने एजुकेशन एबव ऑल फाउंडेशन परियोजना के अंतर्गत कतर नेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।



