पीएम मोदी, सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास को चरितार्थ कर रहे –राज्यपाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पीएम मोदी, सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास को चरितार्थ कर रहे –राज्यपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सारे परिवारों की दिक्कतें दूर करने का जिम्मा उठाया है, वह सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को चरितार्थ कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्रताधारी वंचित ना रहें। उक्त आशय के विचार राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को विदिशा जिले के ग्राम बागरी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले गरीबों के बैंक खाते खुलवाकर उनके खातो में ही सीधे राशि जमा करने की पहल की है। अब उन्होंने कोई भी पात्रताधारी वंचित न रहे, की मुहिम छेड़ते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है।

राज्यपाल ने महिला स्व-सहायता समूहो की महिला सदस्यों के आत्मबल को रेखांकित करते हुए कहा कि समूह की बहनों में हिम्मत आई है और बोलने से अब झिझकती नहीं है। आर्थिक प्रगति के द्वार भी समूहो की महिलाओं के खुले है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक समूह की बहन ने अपनी आय की बचत से अपने पति को ट्रेक्टर दिलाया है। महिलाओं की प्रगति से घर, बच्चों, परिवार और समाज, सभी प्रगति की ओर अग्रसर होते है।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी की गाड़ी हर घर तक संदेश पहुंचाने का काम कर रही है। इसके पीछे मंशा यही है कि कोई भी परिवार किसी भी प्रकार की दिक्कतों से ना जूझे। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर शिविर लगाकर टीबी और सिकलसेल जैसी बीमारी के नियंत्रण के लिये जनजागरूकता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश दिया जा रहा है। वर्ष 2025 तक टीबी को और वर्ष 2047 तक सिकल सेल जैसी अनुवांशिक बीमारी को जड़ से समाप्त करने का महा अभियान छेड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button