दो ईनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

दो ईनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

0 सुकमा के चिंतागुफा में हुई हैं नक्सली गिरफ्तारी 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में दो ईनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। चिंतागुफा थाना क्षेत्र में ये नक्सली पकड़े गए हैं।
सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य नक्सली उपस्थित की सूचना पर 16 जनवरी को थाना चिंतागुफा से जिला पुलिस और डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु दुलेड़, मेटागुड़ा एवं एर्रनपपल्ली व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान कर ग्राम दुलेड़ के जंगल पहाड़ क्षेत्र में खेत लाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखकर छिपने, भागने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 3 संदिग्धों कोे पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम नंदा पिता सोमा दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्य ईनाम 2 लाख। यह पीपीसीएम दुला दादा के साथ रहता था। 24 वर्षीय मड़कम नंदी जाति मुरिया निवासी मड़पे दुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा का निवासी है। दूसरा नक्सली कवासी लखमा पिता स्व. कवासी हिड़मा कंचाल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी कंचाल थाना पामेड़ जिला बीजापुर व मड़कम नंदा पिता स्व. देवा कंचाल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी ईनामी 1 लाख उम्र 35 वर्ष निवासी कंचाल बड़ापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर हैं। नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया । पकडे गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कैम्प दुलेड़ के लिए जा रहे पिकअप वाहन से सामान को लूटपाट कर वाहन को आगजनी कर क्षति पहुंचाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ रहना स्वीकार किया है। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में धारा 147, 148, 149, 435, 395, 342, 506 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त पकडे़ गये नक्सली आरोपी वारदात करने के पश्चात विगत 1 वर्ष से फरार चल रहे थे। इन नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button