देश में टमाटरों के आसमान को छूते दाम, फिर भी यहां 25 रू किलो बिक रहा टमाटर

नई दिल्ली: देश में सब्जियों के दाम बढ़ना या घटना आम बात है। ऐसा ही कुछ मंडियों में आजकल चल रहा है,जो टमाटर बाजार में 30-40 रुपये में मिल जा रहा था वह अब भारत के अधिकतर शहरों में 120 रुपये प्रति किलोग्राम के पार चला गया है। आम आदमी की आमदन पर टमाटर कीमतें भारी पड़ रही हैं। लखनऊ सहित कई शहरों में टमाटर 120 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां अभी तक टमाटर के दामों में वृद्धि नहीं हुई है। जिस घर में टमाटर अब से 1 हफ्ते पहले 1 किलोग्राम तक खरीदा जा रहा था वह अब 250 टमाटर में ही काम चला रहे हैं। टमाटर खरीदना आम आदमी के बजट से लगभग बाहर हो गया है। इस बीच, आंध्र प्रदेश की सरकार ने टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का फैसला किया है। टमाटर के दाम की बात करें को यूपी के कई शहरों में टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है. वहीं, देहरादून में 80, कोलकाता में 90 और बेंगलुरु में करीब 70 रुपये प्रति किलोग्राम टमाटर बताया जा रहा है। हैदराबाद में टमाटर 25 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। वहीं, पुणे में टमाटर 40-45 रुपये के बीच हैं और पटना में भी टमाटर का दाम लगभग इतना ही है।



