देश की सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी 'Byju' ने की छंटनी,1,000 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

देश की सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी ‘Byju’ ने की छंटनी,1,000 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा

मुंबई: बायजू देश के सबसे बड़े स्टार्टअप में से एक कंपनी है जो करीब 50,000 कर्मचारियों को रोजगार देती है। वहीं दिग्गज कंपनी बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को जाँच करके छांटा है। जानकारी के अनुसार,कर्मचारी अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं। इस जाँच का शिकार 1000 कर्मचारी हुए है। जिन्हें कंपनी ने बाहर कर दिया है और नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि,कंपनी की तरफ से लिए गए न‍िर्णय पर अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में कानूनी विवाद में प्रवेश क‍िया है। बायजू ने पहले ही कहा था कि वह अक्टूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में करीब 2,500 कर्मचारियों का चुनाव करेंगे। कंपनी ने अक्टूबर 2022 से पिछले छह महीनों में 2,500 कर्मचारियों में से करीब 5% को नौकरी से निकला था। बायजू के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन ने अक्टूबर में कर्मचारियों को आश्‍वासन दिया था कि 2,500 कर्मचारियों के बाद कोई छंटनी नहीं होगी। अब जो जाँच 16 जून को हुई थी. इसमें कर्मचारियों को इन-मीटिंग और फोन कॉल के जरिए निकाल दिया गया था।

Related Articles

Back to top button