Top News
दिल्ली में महिलाओं को हर माह देंगे 2500 रुपये : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ‘महिला सम्मान’ योजना के जवाब में सोमवार को कहा कि सरकार बनने पर दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ लागू की जाएगी जिसके तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये दिए जायेंगे।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी निजामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा तथा कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने सोमवार को यहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे निभाती है और दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे।



