
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों की इंग्लिश को मजबूत करने के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स लेकर आई है। इससे बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छे होंगे। दिल्ली स्किल एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी।
We are announcing a 'Spoken English' programme for youngsters who lack communication skills. The Delhi Skill & Entrepreneurship University would be running this course. It would help develop one's personality, and also improve the student's job prospects: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/pbQ0drqJsZ
— ANI (@ANI) July 23, 2022
सीएम केजरीवाल ने कहा, “1 साल में 1 लाख बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले चरण में दिल्ली में 50 सेंटर खोले जा रहे हैं। 18 से 35 साल के युवाओं को इसमें एडमिशन मिलेगा। 3 से 4 महीने का कोर्स होगा। इवनिंग और वीकेंड कोर्स की सुविधा होगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “वैसे तो ये कोर्स निःशुल्क है, लेकिन शुरू में 950 रुपए सिक्योरिटी रखवाई जाएगी। अगर आप कोर्स खत्म कर लेते हैं तो आपको कोर्स के अंत में 950 रुपए वापस मिल जाएंगे। हम नहीं चाहते कि कोई 3-4 दिन में कोर्स छोड़ दे और सीट खराब हो।”



