दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, आबकारी नीति मामले में CBI का एक्शन! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, आबकारी नीति मामले में CBI का एक्शन!

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों पर और शिकंजा कस दिया है। गिरफ्तारी की तलवार के बीच सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। मतलब यह कि सिसोदिया समेत अब इस मामले से जुड़ा कोई भी आरोपी देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकता है।

बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।

इससे पहले दिल्ली में सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। सिसोदिया के अलावा देश के 21 ठिकानों पर सीबीआई ने एक साथ छापेमारी की थी।

Related Articles

Back to top button