दिलचस्पी का केंद्र: 1,280 सांसदों के लिए बनी नयी चार-मंजिला इमारत, यहां है 08 महत्वपूर्ण बातें! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिलचस्पी का केंद्र: 1,280 सांसदों के लिए बनी नयी चार-मंजिला इमारत, यहां है 08 महत्वपूर्ण बातें!

दिलचस्पी का केंद्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया है। नए संसद के भीतर कमल, मोर, और बरगद के वृक्ष समेत तीन राष्ट्रीय चिह्न शामिल हैं। इसे टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने निर्माण किया है।

नए संसद भवन की विशेषताएं:
1. नया संसद भवन त्रिकोणीय आकार में है, जबकि पुराना संसद भवन गोल आकार का था।

2. नए संसद में लोकसभा में 888 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। नई राज्यसभा में 384 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में भी 336 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।

3. नए संसद भवन में अलग-अलग ऑफिस, कैफे, डाइनिंग एरिया, कमेटी के कमरों और आधुनिक सुविधाओं वाले कमन रूम्स हैं। महिलाओं के लिए एक लाउंज और वीआईपी लाउंज भी है।

4. संविधान हॉल में संविधान की कॉपी, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस और प्रधानमंत्रियों की तस्वीरें स्थापित हैं।

5.संसद के नए भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। यह भवन केंद्र सरकार के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसका निर्माण 15 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। इसका टेंडर टाटा प्रोजेक्ट को साल 2020 के सितंबर में दिया गया था। नए संसद भवन के आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं। नया संसद भवन पूरी तरह से भूकंपरोधी है।

6. नए संसद भवन के निर्माण के लिए बलुआ पत्थर राजस्थान के सरमथुरा से, सागौन (टिक वुड) की लकड़ी महाराष्ट्र के नागपुर से मंगाई गई है। कार्पेट उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से मंगवाए गए हैं। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से बांस की लकड़ी की फ्लोरिंग मंगवाई गई है। राजस्थान के राजनगर और उत्तर प्रदेश के नोएडा से स्टोन जाली वर्क्स लाए गए हैं। अशोक प्रतीक को महाराष्ट्र के औरंगाबाद और राजस्थान के जयपुर से मंगवाया गया है। अशोक चक्र को मध्य प्रदेश के इंदौर से लिया गया है। लाल लाख राजस्थान के जैसलमेर से मंगवाया गया है। अंबाजी से सफेद संगमरमर पत्थर खरीदे गए हैं। केसरिया ग्रीन स्टोन उदयपुर से मंगवाया गया है। हरियाणा के चकरी दादरी से एम-सैंड को, एनसीआर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से फ्लाई ऐश ब्रिक्स को खरीदा गया था।

7. अहमदाबाद से ब्रास वर्क और प्री-कास्ट ट्रेंच लिए गए हैं। दमन और दीव से एलएस/आरएस फाल्स सीलिंग स्टील संरचना ली गई। इसके अलावा, अन्य चीजें देश और विदेश से मंगवाई गई हैं।

8. संसद के निचले सदन लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सिंगोल रखा गया है। सिंगोल को सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक माना जाता है। यह काम संसद में पहली बार हुआ है।

Related Articles

Back to top button