दिग्विजय सिंह का पूरा फोकस मिशन 66 पर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिग्विजय सिंह का पूरा फोकस मिशन 66 पर


भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का मिशन 66 पर पूरा फोकस रहेगा। कांग्रेस ने हारी हुई सीटों पर कब्जा जमाने विशेष रणीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 66 सीटों पर फिर सक्रिय होंगे। दिग्विजय सिंह बड़ी जनसभा नहीं पूरे चुनाव में संगठन पर फोकस करेंगे।

पिछले तीन से चार बार से लगातार हार रही सीटों की दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी मिली है। 66 सीटों पर 6 महीने पहले दौर कर रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपी थी। चुनाव के 15 दिन पहले एक बार फिर लगातार हारी हुई सीटों पर दिग्विजय सिंह पहुंचेंगे।कल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय खातेगांव और बागली सीट पर बैठक करेंगे। खातेगांव और बागली सीट लंबे समय से कांग्रेस नहीं जीती है। दोनों विधानसभा में मंडलम सेक्टर और बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। विधानसत्रा क्षेत्रों में दिग्विजय सिंह एकजुटता का संदेश देते नजर आएंगे। 2018 में दिग्विजय सिंह ने अलग-अलग गुटों के समर्थकों को एक साथ लाने के लिए पंगत में संगत कार्यक्रम चलाया था।

Related Articles

Back to top button