State
दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा: NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान..दो मजदूरों की मौत, कई दबे..

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में एनएमडीसी के नए बन रहे एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंस गई है। इस हादसे में पोकलेन समेत 4 से 5 मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। मौके से दो मजदूरों का शव बरामद किया गया है। हादसे की सूचना के बाद किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। एसपी गौरव राय ने हादसे की पुष्टि की है।



